कांकेर| चारामा ब्लॉक के ग्राम लखनपुरी में 20 मई को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर लगेगा। इसमें लखनपुरी, कानापोड़, पिपरौद, तेलगरा, खैरखेड़ा, बासनवाही, चिनौरी, उड़कुड़ा, मैनपुर और गोटीटोला गांव के लोग शामिल होंगे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।


