कांकेर| प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर विकास घटक जाड़ेकुर्से परियोजनांतर्गत ग्राम लोहत्तर में वॉटरशेड महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जल और मृदा की उपयोगिता पर जानकारी दी गई। मृदा वैज्ञानिक द्वारा मिट्टी परीक्षण उपरांत संतुलित उर्वरक के उपयोग एवं जल संरक्षण, दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन एवं पराली (पैरा) प्रबंधन के संबंध में बताया गया।


