कांकेर| लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में विभिन्न कोर्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण के लिए कांकेर जिले के सभी ब्लॉक के युवाओं की काउंसिलिंग का आयोजन 11 दिसंबर को किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में आयोजित होगी। इसमें नर्सिंग, सिक्योरिटी गार्ड, अस्सिटेंट इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग दी जाएगी।


