ग्राम संगठन की महिलाओं ने लिया जल स्रोतों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प

भास्कर न्यूज| धमतरी जिले के चारों ब्लाक में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण हुआ। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया गया। धमतरी ब्लाक के ग्राम पंचायत संबलपुर में 20 पंचायत, कुरुद के सिर्री में 35 पंचायत, मगरलोड के भरदा में 18 पंचायत और नगरी के बेलरगांव में 5 पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, बीएफटी और महिला ग्राम संगठन की सदस्याएं शामिल रहीं। प्रशिक्षण में जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। जल संरक्षण के महत्व, लाभ और कार्यों की जानकारी दी गई। क्लार्ट मैप, जलदूत, जीआईएस प्लानिंग और संगम अभियान की जानकारी दी गई। ‘मोर गांव मोर पानी’ एप्प में कार्य योजना की एंट्री कैसे करें, यह भी बताया गया। पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी पीपीटी और वीडियो के माध्यम से दी गई। ग्राम पंचायतों को दो दिन में कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने अपने गांवों में जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी और महाअभियान बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी, तहसीलदार नगरी, जनपद पंचायत के सीईओ, एसडीओ पीएचई, बीपीएम बिहान, एजीपीओ, एडीओ, कृषि, आयुर्वेद और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुड गवर्नेंस से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इसमें जॉब कार्ड, सूचना पटल, सात रजिस्टर और फाइलों की जानकारी शामिल रही। कृषि विभाग ने जल संरक्षण और फसल, उद्यानिकी विभाग ने पौधों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने संरचनाओं, जल संसाधन विभाग ने जल संवर्धन और मत्स्य पालन विभाग ने जरूरी जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *