बनियापारा के अखाड़े में 60 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज| धमतरी प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 13 मई से 12 जून तक कुश्ती का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण बजरंग अखाड़ा बनियापारा में दिया जा रहा है। निरीक्षण के लिए धमतरी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, दीपक लखोटिया और कोमल संभाकर पहुंचे। कुश्ती प्रशिक्षक विकास सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अखाड़े में 60 से ज्यादा बच्चे और युवा कुश्ती का अभ्यास करते मिले। बच्चों और युवाओं में कुश्ती के प्रति उत्साह साफ नजर आया। प्रशिक्षु बच्चों ने अतिथियों के सामने शानदार दांव-पेंच दिखाए। दीपक लखोटिया ने कहा कि कुश्ती जैसी प्राचीन कला अब छोटे अखाड़ों तक सिमट गई है। ऐसे में सीमित संसाधनों के बीच 60 से ज्यादा बच्चों की उपस्थिति उत्साह बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि कुश्ती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए शहर में एक सर्वसुविधायुक्त कुश्ती सेंटर की जरूरत है। पिछले साल पुराने अखाड़े का नवीनीकरण कर 2 मंजिला भवन बनाया गया है। भूतल पर कुश्ती की व्यवस्था है। प्रथम तल पर व्यायाम और जिम के आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। बच्चों को यहां पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। कुश्ती से करियर बनाने की दिशा में भी यह प्रेरणा का केंद्र बन रहा है। श्री बजरंग अखाड़ा बनियापारा के सचिव सोहन धीवर ने बताया कि अखाड़ा करीब 125 साल पुराना है। इसकी नींव कुश्ती के पहलवानों ने रखी थी। घुरवाराम ढीमर, विष्णु पटेल, किसुन यादव, बली यादव, खन्ना धीवर, सुरेश यादव, रामाधार पटेल, बसदेव यादव, रामनाथ यादव, सुरेश महाराज, अवधेश महाराज, रामू यादव, राजकुमार, रामकिसुन यादव और लक्ष्मण साहू जैसे नामचीन पहलवानों ने यहां अभ्यास किया है। धमतरी में कुश्ती केंद्र बनाने की उम्मीद कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया गया है। जल्द ही धमतरी में कुश्ती केंद्र बनने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान अखाड़े में राजेश, सत्यवान यादव, सुरेन्द्र राजपूत, सागर गायकवाड़, रिंकू ढीमर, जानेश देवांगन, मेहुल टंडन, चेतन ढीमर, विक्की बारले, मनोज, सोनू, परी गायकवाड़, राहुल गायकवाड़, दीपक फूटान सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *