अमृतसर| राजासांसी के गांव ओठियां से 42.9 किलो हेरोइन, चार हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। एसएचओ सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है। हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। गौर हो कि 28 जनवरी की रात गांव ओठियां में बन रहे नए सड़क पर बाइक सवार दो युवक गार्ड की ओर से रोकने पर वह बाइक और हेरोइन की खेप फेंक भाग गए थे।


