अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में जोरदार गिरावट के कारण गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 5,000 आैर 22 कैरेट जेवराती सोना 4,900 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में एक ही दिन में 22,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोना 114.90 डॉलर घटकर 4,835.90 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 11.296 डॉलर की गिरावट से 73.100 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में रोजगार बढ़ने के साथ आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के संकेत के कारण सुरक्षित निवेश के लिए मांग घटने से सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 265 चांदी रिफाइनरी 264.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,850 रुपए, सोना जेवराती 14,820 तथा वापसी 14,520 रुपए प्रति ग्राम। मुनाफा वसूली, भाव गिरते ही स्टॉप लॉस से बिक्री बढ़ी बड़ा डर | डर है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड दरें ऊंची रख सकता हैं। इससे सोने-चांदी के भाव गिरने लगे। मजबूत डॉलर | डॉलर 1 हफ्ते में 1.6% महंगा हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम घटे। मार्जिन | एक्सचेंजों में सोने पर 33%, चांदी पर 36% मार्जिन बढ़ने से ट्रेडर्स ने सौदे बेचना शुरू कर दिया। मुनाफा वसूली| रिकॉर्ड तेजी के बाद प्रॉफिट बुक होने से भाव गिरते ही स्टॉप लॉस ट्रिगर हुए, बिकवाली बढ़ी।


