स्कोडा काइलैक कार की बिक्री 50,000 के पार

जयपुर| स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार काइलैक के वेरिएंट बढ़ाकर ग्राहकों को विकल्प दिए हैं। कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि लॉन्च होने के बाद से 50,000 से अधिक काइलैक बिक चुकी है। हम ग्राहक केंद्रित सुधारों के साथ काइलैक लाइनअप का विस्तार कर रहे हैं। ये अपग्रेड फीचर सभी वेरिएंट में हैं जो ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। एक्सिस बैंक को 6,490 करोड़ रु. का तिमाही लाभ जयपुर| एक्सिस बैंक ने मौजूदा तीसरी तिमाही में 6,490 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 5% बढ़कर 14,287 करोड़ रुपए हो गई। बैंक की कुल जमाएं सालाना आधार पर 12% बढ़ीं। एमईबी कासा अनुपात 39% रहा। बैंक के एमडी अमिताभ चौधरी ने कहा कि हम अपने प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाकर ग्राहकों के बदलते व्यवहार को स्मार्ट समाधानों के माध्यम से समझते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *