धर्मराज को पॉलीहाउस के लिए मिली 24 लाख रुपए की सब्सिडी

कोटा| लाडपुरा पंचायत समिति के सोहनपुरा गांव निवासी धर्मराज लोधा ने संरक्षित कृषि अपनाकर आमदनी का नया मॉडल पेश किया है। वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार की संरक्षित कृषि सब्सिडी योजना के तहत उन्होंने डेढ़ बीघा जमीन पर 32 लाख रुपए की लागत से पॉलीहाउस बनवाया। इसमें 24 लाख रुपए की सब्सिडी मिली, जबकि 8 लाख रुपए स्वयं खर्च किए। काल्याखेड़ी गांव में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में धर्मराज ने पहली ही फसल में 60 टन उत्पादन कर करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *