कोटा | स्टेशन इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह परिहार के निधन पर परिजनों ने शाइन इंडिया फाउंडेशन व आर्य समाज के सहयोग से बूंदी मेडिकल कॉलेज में देह दान की। प्रेम सिंह ने 2018 में देहदान, नेत्रदान का संकल्प लिया था। पुत्र सत्यव्रत ने शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ. कुलवंत गौड़ से संपर्क किया। जिसके बाद निवास पर नेत्रदान हुआ। आर्य समाज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 200 से अधिक परिजन व मोहल्लेवासी पार्थिव देह बूंदी मेडिकल कॉलेज ले गए। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान अरविंद पाण्डेय, डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता, महामंत्री चंद्रमोहन कुशवाह, पं. बद्रीचंद शास्त्री उपस्थित रहे। ज्योति मित्र इदरीस बोहरा ने बताया कि प्रेम सिंह परिहार आर्य समाज रेलवे कॉलोनी के कोषाध्यक्ष व पाल बघेल क्षत्रिय समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे।


