जयपुर| ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वीटी मार्केट्स ने 2025 के 1.2 खरब डॉलर का लेन-देन किया है। इसके साथ पिछले साल दिसंबर में दैनिक एक्टिव यूजर्स की संख्या भी दोगुनी हो गई। कंपनी ने वीटी एकेडमी को फिर से लॉन्च किया है। इसमें नए ट्रेडर्स के लिए 40 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। इनसे ट्रेडर्स को वॉल्यूम बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी की टीम साल दर साल 135% बढ़ी है। दुबई व मैक्सिको में नए क्षेत्रीय हब के साथ अब कंपनी की मौजूदगी दुनियाभर में 10 कार्यालयों तक हो गई है।


