ग्वालियर पुलिस लाइन एवं थानों में शस्त्र पूजा:डीआरपी लाइन में IG, DIG, SP ने किए हर्ष फायर; विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद शामिल हुए

ग्वालियर पुलिस लाइन में गुरुवार को दशहरा के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, IG, DIG, SP, ASP सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूरे विधि विधान से शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया। बता दें कि इस बार पूरे प्रदेश में पुलिस के शस्त्र पूजन में बदलाव किया गया था। प्रदेश के 55 जिलों में मंत्री और विधायक शस्त्र पूजन में शामिल हुए हैं। ग्वालियर के पुलिस लाइन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शामिल हुए और पूरे विधि विधान से पूजन-हवन किया। शस्त्रों की पूजा अर्चना के बाद नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य पुलिस अधिकारियों ने एक ही झटके में तलवार से कुमडा (सफेद कद्दू) काटकर बलि दी। पूजन के बाद सभी अधिकारियों ने SLR राइफल से हर्ष फायरिंग किए। अधिकारियों ने किए हर्ष फायर IG, DIG, SP, कलेक्टर ASP समेत अभी अफसरों ने एक-एक हर्ष फायर कर दशहरा की परंपरा निभाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को दशहरा की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *