‘ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे को तुरंत सिक्स लेन करना चाहिए’:समाजवादी चिंतक ठाकुर बोले- जल्द कुछ नहीं हुआ तो जंतर-मंतर पर धरना देंगे

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने भिंड में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भिंड की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि यहां विकास की गाड़ियां रुकी हैं और दुर्घटनाएं दौड़ रही हैं।” सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान ठाकुर ने ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे (एनएच-719) को ‘मौत का हाईवे’ बताया और कहा कि इसे फोर या सिक्स लेन में तुरंत परिवर्तित किया जाए। उन्होंने कहा कि “सरकार मुआवजे पर करोड़ों खर्च करती है, लेकिन सड़क चौड़ी करने में एक पैसा नहीं लगाती।” ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने काम शुरू नहीं किया तो लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देगी और इसे राष्ट्रीय आंदोलन बनाया जाएगा। भिंड-महोबा रेल लाइन: दस साल से ठंडी पड़ी मंजूरी
ठाकुर ने कहा कि यह रेल लाइन जनता की वर्षों पुरानी मांग है, जो ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते मंजूर हुई थी। भाजपा सरकार में मनोज सिन्हा ने इसका ऐलान किया था, मगर आज तक काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “यह रेल लाइन भिंड की जीवनरेखा है। इससे रोजगार, व्यापार और कृषि को नई दिशा मिलती।” किसानों को राहत दो, अपराध को धरने से पहले ठाकुर ने कहा कि बारिश से फसलें बर्बाद हुई हैं, इसलिए हर किसान को ₹10,000 प्रति एकड़ की फौरी राहत दी जाए। उन्होंने अतिक्रमण और बसली बांध डूब क्षेत्र के मुआवजे पर भी प्रशासन को चेताया कि कार्रवाई न हुई तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी। ठाकुर ने कहा कि “राज्य में अपराध, कब्जा और माफिया राज चरम पर है। मुख्यमंत्री को अक्षम अफसरों को हटाकर सख्त कदम उठाने चाहिए।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *