नौगांव में 3 जुआ फड़ पर छापा:15 जुआरी गिरफ्तार, 23 हजार 900 रुपए कैश बरामद

छतरपुर में नौगांव थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 23 हजार 900 रुपए नकद जब्त किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे जुआ-सट्टा विरोधी अभियान का हिस्सा है।पुलिस ने यह कार्रवाई जुआ खेलने का एक वीडियो सामने आने के बाद की। कुल 15 जुआरी हुए गिरफ्तार
इस वीडियो में एक घर के अंदर 8 लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे थे, जिनके सामने पैसे और मोबाइल भी रखे हुए थे।थाना प्रभारी की टीम ने नैगुवा फोरलेन ओवर ब्रिज, ग्राम दौरिया बड़ी तलैया और हल्लू कॉलोनी नौगांव में छापेमारी की। इन स्थानों से क्रमशः 6, 3 और 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में नौगांव थाना क्षेत्र में कुल 13 जुआ फड़ों पर छापेमारी की जा चुकी है। इन छापों में 89 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 हजार से अधिक की राशि जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में फरार आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *