ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट:एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप समूह का 2500 करोड़ का करार,  ऊर्जा, तकनीक, रोजगार को देगा गति

ग्वालियर में गुरुवार (25 दिसंबर) को अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट-2025 का आयोजन हुआ है। जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के सामने 02 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव का भूमिपूजन किया गया है। करोड़ों के करार के बीच एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप समूह की औद्योगिक इकाई (TACC) टैक कंपनी के 2500 करोड़ के निवेश का करार आने वाले दिनों में हरित ऊर्जा, तकनीकी व रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक नई गति देगा। जिससे मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में पहुंचे अमित शाह ने सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व विधानसभा अध्यक्ष तोमर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई औद्योगिक विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में कई औद्योगिक विभाग की प्रदर्शनी को सराहा है। एमपी ग्रोथ समिट के दौरान उद्योग एवं नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप समूह की औद्योगिक इकाई (TACC) टैक कंपनी के प्रमोटर रिजु झुनझुनवाला द्वारा लिथियम-आयन बैटरियों के अवयव क्षेत्र में ₹2500 करोड़ के निवेश का करार किया गया। इस निवेश करार के बाद मध्य प्रदेश में हरित ऊर्जा के साथ उन्नत तकनीकी के क्षेत्र में कई संभावनाएं बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
औद्योगिक विकास में योगदान के लिए मिला सम्मान
अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में राज्य के औद्योगिक विकास में योगदान के लिए एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप समूह से रिजु झुनझुनवाला को सम्मानित भी किया गया। यह करार ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मध्यप्रदेश की मजबूत औद्योगिक संभावनाओं को रेखांकित करता है। समारोह के दौरान रिजु झुनझुनवाला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए एक आदर्श और भरोसेमंद औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *