ग्वालियर में कोचिंग संचालक ने फांसी लगाई:पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, सुसाइड नोट नहीं मिला

ग्वालियर के मटका मोहल्ला में एक कोचिंग संचालक ने अपनी कोचिंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चंदन नगर निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उनका शव मटका मोहल्ला स्थित उनकी ही कोचिंग में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार शादीशुदा थे और उनका एक छोटा बेटा भी है। वह बायोलॉजी और केमिस्ट्री की कोचिंग चलाते थे। घटना के समय वह कोचिंग में अकेले थे और उनकी मोटरसाइकिल भी कोचिंग के बाहर खड़ी मिली थी। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *