ग्वालियर में स्कूल जा रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने आरोपी ने ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल के पास 7 नवंबर 2025 की है। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शोषण और धमकी से परेशान पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ग्वालियर के उटीला में रहने वाली यह छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती है। वह एक निजी स्कूल की छात्रा है। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर उटीला निवासी अरविंद सेंथिया से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उनकी बातचीत शुरू हुई और कुछ दिनों में यह मिलने की ओर बढ़ गई। 7 नवंबर 2025 को जब छात्रा स्कूल जा रही थी, तब रास्ते में आरोपी अरविंद उसे मिल गया। उसने स्कूल बंक कर घुमाने का ऑफर दिया और छात्रा को एक खाली मकान में ले गया। वहां उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकाया कि उसे बदनाम कर देगा। ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया वारदात के बाद आरोपी ने धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू किया और शारीरिक शोषण जारी रखा। पीड़िता ने इस शोषण और धमकी से परेशान होकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


