स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारकर क्रेटा से भिड़ी:एयरबैग खुलने से बची जानें, मोटरसाइकिल SUV के नीचे दबी, गंभीर घायल को किया रेफर

नेशनल हाईवे 68 पर स्कार्पियो ने बाइक सवार होकर टक्कर मारकर सामने से आ रही क्रेटा से भिड़ंत हो गई। कार और स्कार्पियो के एयर बैग खुलने से सवार सभी जनों की जान बच गई। लेकिन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके टोल प्लाजा के पास बीती रात करीब 8 बजे की है। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीनों से वाहनों का हाईवे से हटाया गया। वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो शिव से बाड़मेर की तरफ नेशनल हाईवे 68 पर जा रही थी। शिव टोल प्लाजा के पास में बाइक से टकरा गई। बेकाबू स्कार्पियो सामने से आ रही क्रेटा के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी। दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। इससे दोनों में सवार चार लोगों की जान बच गई। हादसे में बाइक गाडी के नीचे दब गई। इससे बाइक सवार जोगाराम पुत्र पूराराम निवासी बोथिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- बाइक समेत तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल को बाड़मेर में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *