ग्वालियर में जल सुनवाई में पहुंचे निगम आयुक्त:अनियमितता पर लगाई फटकार; दूषित पानी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

इंदौर में दूषित पानी की घटना के बाद सचेत होते हुए ग्वालियर नगर निगम ने शहर में दूषित जल की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालयों पर जल सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संघप्रिय स्वयं क्षेत्रीय कार्यालय 12 पर पहुंचे, जहां उन्होंने अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की और संबंधितों को फटकार लगाई। हर मंगलवार को आयोजित होगी जल सुनवाई
यह जल सुनवाई प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य जल सुरक्षा, जल संरक्षण और स्वच्छ जल अभियान के तहत दूषित पेयजल एवं सीवर से संबंधित सभी प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करना है। प्रत्येक जलप्रदाय संधारण उपखंड कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाली समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए
क्षेत्रीय कार्यालय 12 के निरीक्षण के दौरान आयुक्त संघप्रिय ने कार्यालय में पाई गई अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को ठीक करने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निगम यह भी समीक्षा कर रहा है कि क्षेत्र में कितने स्थानों पर गंदा पानी आ रहा है और क्या स्वच्छ पानी की लाइनें सीवर लाइनों या नालियों के समीप हैं। इन सभी बिंदुओं पर काम करके समस्या के मूल कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *