ग्वालियर में ट्रक चालक ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा-गृह क्लेश से तंग आकर दे रहा हूं जान, अब जीना नहीं चाहता

ग्वालियर में एक ट्रक चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। लाश के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं गृह क्लेश से तंग आकर जान दे रहा हूं। मैं परेशान हो चुका हूं, अब जीना नहीं चाहता। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर गदाईपुरा निवासी 50 वर्षीय सर्वेश सिंह चौहान पेशे से ट्रक चालक था। साथ ही वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को बाहर से नशा करके घर आया तो पत्नी और बच्चों से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे पर लटका देखकर परिजन ने शोर मचाया और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले का पता चलते ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया है।
पुलिस का कहना है
हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि एक ट्रक चालक ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक शराब पीने का आदी था और एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *