रेप-छेड़छाड़ का केस हनीट्रैप निकला:सिरसा में 2 FIR कराने पर युवती पर शक गया; युवक संग होटल का VIDEO सामने आया

हरियाणा के सिरसा में छेड़छाड़ और रेप का केस दर्ज कराने वाली युवती का मामला हनीट्रैप का निकला। इसका खुलासा तब हुआ, जब दो अलग-अलग मामलों में एक ही पीड़िता ने केस कर रखा था। इसके बारे में जब पूछताछ हुई तो युवती ने सारी कहानी बता दी। खुलासा होते ही पुलिस ने पंजाब की रहने वाली युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, युवती पंजाब के सरदूलगढ़ की रहने वाली है। उसका सिरसा में आना-जाना था। वह लोगों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह से जुड़ी है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फंसाती, फिर मिलने बुलाती। इसके बाद मर्दों से मुलाकात का वीडियो बनाकर उनसे पैसों की डिमांड करती थी। उसका युवक के साथ होटल में जाने का CCTV फुटेज मिला था, जिसके बाद उस पर शक गया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में है। होटल में जाती और निकलती युवती के 2 PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, दोनों मामलों की पूरी कहानी होटल का वीडियो सामने आने पर युवती पर शक गया
हिसार रोड स्थित निजी होटल में रेप केस की जांच करते हुए पुलिस ने वहां से CCTV फुटेज देखे। इसमें युवती अपने फोन से रिकॉर्डिंग करती हुई युवक के पीछे-पीछे होटल में प्रवेश करती दिखाई दी। दोनों एक ही कार में होटल तक पहुंचे, लेकिन होटल में अलग-अलग एंट्री ली। युवक कार से उतरकर पहले अंदर जाता है। जबकि, युवती कुछ देर बाद वीडियो बनाते हुए पीछे-पीछे जाती है। इसी पर पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उठाकर पूछताछ की तो युवती ने हनीट्रैप गिरोह की पूरी सच्चाई बता दी। DSP बोले- दोनों मामलों में एक ही युवती शामिल
DSP आदर्श दीप सिंह का कहना है कि इन दोनों मामलों में एक ही युवती संलिप्त है। उससे पूछताछ की जा रही है। होटल में रेप केस और आढ़ती पर छेड़छाड़ केस में यही युवती शिकायतकर्ता है। उन्होंने बताया- यह मामला हनीट्रैप से जुड़ा है। युवती ने पहले मंडी के आढ़ती को छेड़छाड़ के आरोप में फंसाया था। इसके बाद सेक्टर-19 के युवक को रेप केस में फंसाया। इनका एक गिरोह है, जिसमें महिला और पुरुष सभी शामिल हैं। पुलिस उन सभी का पता लगाने में जुटी है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *