मध्य प्रदेश के साथ ग्वालियर में भी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने की सबसे ठंडी रात रही। इस गिरावट से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 36 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे शहर में हल्की बारिश हो सकती है। हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अंचल का तापमान और नीचे गिर गया है। सुबह-शाम के अलावा अब दिन में भी लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था, जो शाम 5:30 बजे तक गिरकर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बढ़ती सर्दी के कारण शहर के लोग घरों के अंदर और बाहर अलाव तापते दिख रहे हैं। वाहन चालक अपनी गाड़ियों के शीशे बंद करके यात्रा कर रहे हैं। शाम होते ही सर्दी बढ़ने लगती है, जिससे रात में शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। मौसम की ये खबर भी पढ़ें… एमपी में कड़ाके की ठंड…रीवा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बीती रात कई शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। रीवा प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में पारा 4.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर, रविवार सुबह कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है। पूरी खबर पढ़ें…


