भीलवाड़ा में पारा गिरा- सर्दी बढ़ी:शहर सहित ग्रामीण हिस्से कोहरे की चपेट में, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में होगी गिरावट

भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर पहले की तुलना में ज्यादा महसूस होने लगा है। भीलवाड़ा की सुबह सर्द होने के साथ ही अब कोहरे में लिपटी हुई होने लगी है,मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। दिन में धूप शाम होते ही सर्दी का सितम दिन के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का एहसास फिर से बढ़ जाता है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवा का असर साफ नजर आ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते आमजन अपनी दिनचर्या में भी सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। तापमान में दर्ज हुई गिरावट बीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार शनिवार को भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23. 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह शाम के तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा जिले में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है।आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे दिन के समय धूप बनी रहेगी, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ सकती है। डॉक्टर बोले सतर्क रहें लगातार बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवा से बचने की सलाह दी जा रही है।भीलवाड़ा में ठंड धीरे-धीरे असर दिखा रही है, ठंड के साथ ही सुबह ओर रात में कोहरा भी छाया रहेगा।आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *