ग्वालियर में पत्नी पर कमेंट, पति ने मनचले को पीटा:फूलबाग चौराहे पर हुआ विवाद, सड़क पर लगा जाम; VIDEO वायरल

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर रविवार दोपहर एक कथित पति-पत्नी का एक अन्य मनचले युवक के बीच विवाद हो गया। यह विवाद पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद पति ने टिप्पणी करने वाले युवक की सड़क पर लात-घूसे और डंडे से मारपीट कर दी। ये दंपती पति-पत्नी फूलबाग चौराहे पर स्थित गांधी पार्क के बाहर खाना खा रहे थे। दोनों आपस में पति-पत्नी बताए गए हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उसी दौरान एक मनचले युवक ने महिला पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे पति भड़क गया। टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बीच सड़क पर हुई इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। आसपास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामे और मारपीट की यह घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच हुई। वही दंपती और मनचले युवक में हो रही मारपीट की घटना का यह वीडियो पुलिस अधिकारियों की पास भी पहुंचा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसकी शिकायत करने थाने पर कोई भी नहीं आया है, अगर आता है तो उसकी शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरों में देखिए मनचले की पिटाई… ये खबर भी पढ़ें… फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ने युवक को पीटा, VIDEO भोपाल में फार्मेसी काउंसिल दफ्तर के परिसर में युवक के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। आरोप फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन और अन्य अधिकारियों पर है। पीड़ित ने एक वीडियो भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *