ग्वालियर में बंदूक दिखाकर मकान मालिक ने किया दुष्कर्म:जनसुनवाई में पहुंचीं महिला ने कहा- घर खाली करने पर दी जान से मारने की धमकी

ग्वालियर में एक युवती ने चार साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। युवती ने शिकायत की है कि जीतू गुर्जर नाम का व्यक्ति उसे पिछले चार सालों से बंदूक से धमकाकर उसके साथ गलत काम करता आ रहा है। इतना ही नहीं जब युवती ने अपना घर खाली कर दिया तो वह उसे धमकाने लगा। जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी गई। जीतू गुर्जर आपराधिक किस्म का है और आए दिन वह उसे धमकाता है। इसलिए अपने चार साल के बच्चे के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों शिकायत की है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया- पीड़िता की शिकायत सुनते हुए मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। आरोपी पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *