ग्वालियर में बाइक में तेज रफ्तार लोडिंग ने टक्कर मारी:जिला खेल प्रशिक्षक व उनकी पत्नी घायल, चेहरे पर आए पांच टांके

अंतरराष्ट्रीय खेल गांव ग्वालियर में पदस्थ जिला खेल प्रशिक्षक व उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जिला खेल प्रशिक्षक, पत्नी के साथ बाइक पर बाजार जा रहे थे। अभी वह ट्रिपल आईटीएम संस्थान के पास पुलिया पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही लोडिंग के चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उनको टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक लोडिंग लेकर भाग गया, लेकिन आरोपी वाहन की टक्कर से जिला खेल प्रशिक्षक व उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। राहगीरों ने उनको हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मुरैना माता बसैया अजनौधा निवासी 34 वर्षीय राहुल पुत्र बनवारीलाल गुर्जर जिला खेल प्रशिक्षक ग्रेड-1 पदस्थ हैं। वह खेल गांव परिसर में ही निवासी करते हैं। मंगलवार को वह पत्नी शिवानी गुर्जर के साथ कुछ खरीदारी करने के लिए घर से गोला का मंदिर के लिए निकले थे। अभी वह अपनी बाइक नंबर MP07 NR-6369 पर सवार होकर ट्रिपल आईटीएम संस्थान के पास पुलिया पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से लाल रंग की लोडिंग जिसमें सीमेंट भरा हुआ था उसने उनकी बाइक में तेजी से आते हुए टक्कर मार दी। अचानक लोडिंग वाहन की टक्कर लगते ही जिला खेल प्रशिक्षक पत्नी समेत सड़क पर मुंह के बल गिरे। दोनों के चेहरे व हाथ पर गंभीर चोट लगी हैं। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।
CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
बाइक में टक्कर लाल रंग के तीन पहिया लोडिंग वाहन ने मारी है। राहुल ने बताया कि लोडिंग में सीमेंट की बोरियां भरी हुई थीं। घटना के बाद आरोपी चालक, वाहन को इतना तेजी से लेकर भागा कि वह उसकी नंबर प्लेट नहीं देख पाए। अब पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे टक्कर मारने वाले लोडिंग वाहन व उसके चालक का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *