हिमाचल में बर्फ देखने पहुंचे टूरिस्ट:अटल टनल में ट्रैफिक जाम में फंसे; शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक, 23 शहरों का तापमान 5°C से नीचे

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग और धुंधी के बीच आज (मंगलवार) लंबा ट्रैफिक जाम लगा। दरअसल, अटल टनल और सोलंग नाला के बीच बीती शाम व रात में ताजा बर्फबारी हुई। इसे देखने के लिए आज सुबह बड़ी संख्या में टूरिस्ट अटल टनल पहुंचे। इससे धुंधी और अटल टनल के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मनाली पुलिस वाहनों की आवाजाही सामान्य करने में जुटी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। 23 शहरों में 5 डिग्री से नीचे गिरा पारा प्रदेश में इस विंटर सीजन में पहली बार 23 शहरों में तापमान 5 डिग्री या इससे भी नीचे गिरा है। पांच शहरों में माइनस में और 10 शहरों में 2 डिग्री या इससे भी नीचे गिर चुका है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -10.8 डिग्री तक गिर चुका है। कुकुमसैरी का माइनस -7.1, नारकंडा माइनस -2.0, रिकांगपियो माइनस -0.5 और कल्पा का माइनस -3.4 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इन शहरों में भी जमाव बिंदू के पास पहुंचा तापमान शिमला में 2.5, सुंदरनगर 1.3, भुंतर 2.5, धर्मशाला 2.2, पालमपुर 2.0, सोलन 0.2, कुफरी 0.1 और सियोबाग में रात का तापमान 1.0 डिग्री तक गिरने के बाद जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे और अधिक ऊंचे क्षेत्रों में शीतलहर की वजह से ही तापमान में कमी आई है। अच्छी बारिश-बर्फबारी न होने कड़ाके की ठंड मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं होती, तब तक प्रदेश में शुष्क ठंड का असर बना रहेगा। चिंता इस बात की है कि अगले पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। नवंबर और दिसंबर पहले ही सूखे बीत चुके है। नवंबर में सामान्य से 96 प्रतिशत कम और दिसंबर में 99 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अब जनवरी में भी सूखे जैसे हालात बने हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *