ग्वालियर में महिला को बंधक बनाकर किया रेप:पति और बेटी को जान मारने की दी धमकी, चार दिन बाद थाने पहुंची पीड़िता

ग्वालियर में एक 40 वर्षीय विवाहित महिला के साथ युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता सब्जी मंडी में डलिया डालने का काम करती है। उसका पति करीब 6 साल पहले सांसारिक जीवन त्यागकर बाबा बन गया था। महिला अपनी बेटी के साथ शहर के गोल पहाड़िया तिघरा रोड स्थित एक मोहल्ले में रहती है। ऐसे हुई आरोपी से पहचान
17 दिसंबर को सब्जी मंडी में काम के दौरान महिला की पहचान हजीरा संजय नगर निवासी राकेश पिता बदलू सिंह चौहान से हुई। बातचीत के दौरान राकेश ने महिला को बेहतर काम दिलाने का भरोसा दिया और 18 दिसंबर की रात 8 बजे संजय नगर पुल के पास बुलाया। महिला ऑटो से संजय नगर पुल पहुंची, जहां राकेश मिला। वह उसे पैदल अपने घर ले गया। घर पहुंचकर आरोपी ने अंदर से कुंडी लगा ली और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना रात 8 से 8:30 बजे के बीच की है। धमकी देकर डराया
आरोपी ने वारदात के बाद महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बेटी और पति की हत्या कर देगा। डर के कारण महिला चार दिन तक खामोश रही। इसके बाद मंगलवार को उसने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *