ग्वालियर में सकल ब्राह्मण, हिंदू समाज का आज प्रदर्शन:IAS संतोष वर्मा के बयान का विरोध, संभागीय कार्यालय का करेंगे घेराव

IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में सकल ब्राह्मण महासमिति, सकल हिंदू समाज महिला संगठन और अन्य हिंदू संगठन आज शुक्रवार को संभागीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ संतोष वर्मा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पूरे ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है। यह विरोध प्रदर्शन इसी आक्रोश का परिणाम है। सकल ब्राह्मण महासमिति ने संतोष वर्मा के बयान के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन की शुरुआत 29 नवंबर को हस्ताक्षर अभियान से हुई थी। यह चरणबद्ध आंदोलन 5 दिसंबर को संभागीय कमिश्नर कार्यालय के बाहर एक बड़े प्रदर्शन के रूप में समाप्त होगा। महासमिति ने घोषणा की है कि बेटियां मां जगदंबा का रूप होती हैं और उनके सम्मान के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन IAS संतोष वर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने और उन्हें प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। इसी क्रम में, बुधवार को सकल हिंदू समाज महिला संगठन की महिलाओं ने भी अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने नौ देवियों को फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना की। संगठन की महिलाओं ने ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए IAS संतोष वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *