ग्वालियर में समीक्षा बैठक से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा:कांग्रेस विधायक डॉ. सिकरवार को को वीआईपी गेट पर रोका, सिंधिया मनाकर ले आए

ग्वालियर में शुक्रवार को शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पहले हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को बैठक के वीआईपी गेट पर तहसीलदार ने रोका तो वह नाराज हो गए। कांग्रेस विधायक अपने घर के लिए लौटने लगे। पर बैठक ले रहे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नजर उन पर पड़ी तो वह खुद कांग्रेस विधायक काे लेकर बैठक में पहुंचे हैं।
सिंधिया की समीक्षा बैठक में ग्वालियर के सांसद व विधानसभा अध्यक्ष के गुट के भारत सिंह कुशवाह नदारद रहे। गुना-शिवपुरी सांसद व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ग्वालियर में बैठक ले रहे थे, जबकि ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शिवपुरी के चूना खो में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। कलेक्ट्रेट सभागार में शहर के विकास को लेकर बैठक बुलाई गई थी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर और कुछ कांग्रेस पार्षद भी मौजूद रहे। सिंधिया ने 11 प्रमुख विकास योजनाओं पर चर्चा की, जिनमें एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, आगरा एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न बाइपास और चंबल नदी से पानी की आपूर्ति जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों।
ग्वालियर सांसद ने शिवपुरी में जमाया डेरा
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बुलाई गई शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का खेमा पूरी तरह नदारद रहा है। बैठक में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ही गायब रहे हैं। शुक्रवार दोपहर जब गुना-शिवपुर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में समीक्षा बैठक कर रहे थे तो ग्वालियर सांसद भारत सिंह शिवपुरी के पोहरी स्थित चूना खो में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग ले रहे थे। क्या ग्वालियर सांसद का समीक्षा बैठक में होना जरूरी नहीं था। काफी समय से सिंधिया और तोमर गुटों में कोल्ड वॉर साफ नजर आ रही है। क्यों रूठ गए कांग्रेस विधायक ?
समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो तहसीलदार कुलदीप दुबे ने उन्हें वीआईपी गेट पर रोक लिया था। तहसीलदार ने उन्हें मुख्य गेट से नहीं बल्कि दूसरे गेट से अंदर जाने को कहा। तहसीलदार के इस व्यवहार पर विधायक सिकरवार नाराज हुए और गाड़ी में बैठकर लौटने निकल पड़े। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हो गई। सिंधिया ने मामले को समझते हुए कांग्रेस विधायक से बात की और उन्हें मनाकर खुद अपने साथ लेकर बैठक में पहुंचे।
अलग-अलग गेट बनाए गए: सिकरवार इस मामले में कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार का कहना है कि भाजपा के शासन में भाजपा के विधायक व कांग्रेस विधायक के लिए अलग-अलग गेट बनाए थे। यह सही नहीं है। ऐसी व्यवस्था न मैं मानता हूं न ही चलने दूंगा।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा-सार्थक बैठक रही है
समीक्षा बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह बैठक बहुत सार्थक रही है। इसमें शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों पर बातचीत हुई है। सड़कों पर हमारी खुलकर बातचीत हुई है। 234 सड़कें ऐसी हैं जिन पर काम होना है। इसके अलावा एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन और चंबल से पानी लाने के प्रोजेक्ट पर भी सार्थक बातचीत हुई है। समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिए गए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *