ग्वालियर में ‘स्वर शतकम’ राष्ट्रभक्ति गान प्रतियोगिता:विद्यालयों की टीमों ने सामूहिक गायन और स्वर-तालमेल से दर्शकों का मन मोहा

ग्वालियर में राष्ट्रभक्ति समूह गान प्रतियोगिता ‘स्वर शतकम’ का शुभारंभ सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कार भारती द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय और राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को सात मिनट का निर्धारित समय दिया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक गायन, स्वर तालमेल और प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्तुति वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संस्कार भारती के ध्येय गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में और संगीत विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. ए.एस. भल्ला, यशपाल सिंह तोमर, विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी, गोपी मंधान, संभाग प्रमुख शेखर दीक्षित, जिलाध्यक्ष डॉ. संजय धवले और महामंत्री चंद्रप्रताप सिकरवार शामिल थे। मध्य क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, प्रांत सह कार्यवाह विजय दीक्षित, विभाग कार्यवाह निरुपम निवासकर और विभाग प्रचारक ललित भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संस्कार भारती की ओर से मार्गदर्शक दिनेश चंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष आशुतोष वाजपेई और प्रचार प्रमुख कुलदीप पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास विपट ने किया। प्रतियोगिता में ग्वालियर ग्लोरी स्कूल ने प्रथम स्थान, पीडी कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय स्थान और ईसीएस स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘स्वर शतकम’ प्रतियोगिता का अगला चरण मंगलवार को आयोजित होगा। इसमें सुबह 11 बजे से महाविद्यालय स्तर की राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिताएं होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *