रायसेन में दो ज्वेलर्स पर GST विभाग की छापेमारी:रिकॉर्ड की जांच, बड़ी अनियमितताओं का संदेह

रायसेन जिले के बरेली में सोमवार को स्टेट जीएसटी विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने यहां के दो प्रसिद्ध सोना-चांदी कारोबारियों, लक्ष्मी दयाराम ज्वेलर्स और श्रंगार ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। जीएसटी विभाग की 8 गाड़ियों में 16 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 2 बजे पहुंची। टीम ने दोनों ज्वेलरी दुकानों पर एक साथ दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा रिकॉर्ड की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मिले दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। लक्ष्मी दयाराम और श्रंगार ज्वेलर्स बरेली क्षेत्र में सोना-चांदी कारोबार के बड़े नाम हैं, जिससे इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। हालांकि, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिर भी, प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *