करही बाजार| ग्राम कडार में रविवार को रात्रि 10:00 बजे पूर्व महिला बाल विकास सभापति नरेंद्र वैष्णव के घर पीछे के रोशनदान को तोड़कर चोर अंदर घुसे व घर में रखी ट्यूबवेल मशीन, धान सहित घर का कीमती सामान चोरी कर बाहर निकलने वाले ही थे कि घर के सदस्यों के जागने से चोर सामान को छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। इसकी सूचना मकान मालिक नरेंद्र वैष्णव द्वारा पुलिस को दी गई। वही नरेंद्र वैष्णव ने बताया कि घर वालो के जागने पर चोर अपना ब्लू टूथ का स्पीकर छोड़कर भाग गए।


