घरेलू महिलाओं के बनाए पापड़-अचार की मांग

रांची | झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी व सरस महोत्सव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सातवें दिन लगभग 10 हजार लोगों ने मेले का भ्रमण किया। हस्तशिल्पकारों की बनाई चीजें खूब पसंद की जा रही हैं। सोनी आर्ट एंड क्राफ्ट का व्हीट स्ट्रॉ से सुंदर फोटो फ्रेम का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में महिलाओं के लिए घरेलू कार्यों से संबंधित सामान भी मिल रहे हैं, जिसमें मैजिक टॉवल, वेजिटेबल कटर, कॉफी बनाने की मिनी मशीन, बर्तन धोने का ब्रश व कारपेट ब्रश आादि आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। अर्जुन हैंगर में खादी के वस्त्र खरीदे जा सकते हैं। आसन हैंगर के कश्मीरी स्लॉट में कश्मीरी शॉल, सूट, पशमीना सूट, पशमीना स्टोर जैकेट प्राप्त किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *