बेखौफ आजाद जीना मुझे…बच्चों ने नृत्य और नाटक में दिखाई महिलाओं की शक्ति

बरनवाल सेवा ट्रस्ट ने महाराजा अहिबरनजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर गुरुवार को हरमू में अहिबरन जयंती समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन बरनवाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. टीपी बरनवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि हटिया के विधायक नवीन जायसवाल थे। अहिबरनजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मोतीलाल बरनवाल ने किया। पवन बरनवाल, राजीव कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार, संजय बरनवाल, उमेश बरनवाल, सुदेश कुमार, मुकुल कुमार, दिलीप बरनवाल, प्रकाश बरनवाल, दीपक बरनवाल, अनुज कुमार, अनिल गुप्ता, विनोद कुमार, सच्चिदानंद, सत्य प्रकाश, इंद्रदेव, सुरुचि व ऋतु मौजूद रहे। धन्यवाद कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दिया। चीर हरण के दृश्य को जीवंत किया हास्य योग गुरु अजीत कुमार ने हास्य योग कर सभी को हास्य योग साधना से जुड़ने का आह्वान किया। सुप्रसिद्ध कवयित्री खुशबू बरनवाल ‘सीपी’ ने कविता वाचन कर सभी का दिल जीत लिया। डॉ. टीपी बरनवाल ने कहा कि जो समाज में पिछड़े हुए हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ें व उनकी हर संभव मदद करें। अरविंद कुमार ने ट्रस्ट का वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। समारोह में 1500 लोग शामिल हुए। देशना खुशराज बरनवाल ने दु:शासन, दुर्योधन, द्रौपदी, श्रीकृष्ण, पांच पांडव का अभिनय एक नृत्य नाटिका में स्वयं किया। बैखौफ आजाद जीना मुझे गाने पर नृत्य कर सबका दिल जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *