घरेलू विवाद में जेठानी-देवरानी में हुई मारपीट:मऊगंज में पीड़ित महिला ने की शिकायत, दो आरोपियों पर केस दर्ज

मऊगंज के हनुमना तहसील अंतर्गत पटेहरा गांव में घरेलू विवाद के चलते जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार शाम की है। दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूली कहासुनी के बाद जेठानी ने देवरानी पंचवती यादव के साथ मारपीट की। दरअसल, घर के अंदर किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। पीड़िता पंचवती यादव ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। उसने यह भी बताया कि जेठानी ने गांव के राजेश पटेल को मौके पर बुला लिया था, जिसने भी मारपीट में उसका साथ दिया। मेडिकल परीक्षण के बाद केस दर्ज दोनों आरोपियों की पिटाई से पंचवती यादव जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद सोमवार को इलाज कराने के बाद घायल पंचवती यादव मऊगंज थाना पहुंचीं। उन्होंने अपनी जेठानी और राजेश पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और मामला दर्ज कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *