मुंगवाली में 10 निर्माणधीन दुकानें और 8 गुमटियां ध्वस्त:दुकानदारों ने खुद सामान हटाया, प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया

अशोकनगर जिले के मुंगावली में मंगलवार सुबह प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया। बहादुरपुर रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास बनाई जा रही 10 दुकानों और 8 गुमटियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर की गई थी। प्रशासन ने जेसीबी का इस्तेमाल कर दुकानों और गुमठियों को हटाया। ध्वस्त की गई 10 दुकानों में से चार की छत पूरी हो चुकी थी, जबकि छह दुकानों की दीवारें खड़ी की गई थीं। इसके अलावा, लगभग आठ गुमठियां भी सरकारी जमीन पर रखी गई थीं। गुमठी संचालकों ने खुद सामान हटाया प्रशासन की टीम के पहुंचने पर गुमठी संचालकों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। कुछ लोग मौके से अपनी गुमठियों को हटाते भी दिखाई दिए। प्रशासन के अनुसार, बहादुरपुर रोड पर लगभग सवा बीघा (5600 वर्ग फुट) सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही थीं और गुमठियां रखी गई थीं। प्रशासन ने इन अतिक्रमण को शुरू होने से पहले ही ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई में बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस तैनात इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम इसरार खान, तहसीलदार सोनम शर्मा, एसडीओपी सनम बी खान और थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछवाहा सहित बड़ी संख्या में राजस्व और पुलिस बल मौजूद रहा। अशोकनगर से भी अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया था ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर कुछ समय से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा रही हैं। इससे पहले सटोरिया आजाद खान की मां के नाम से बने फार्म हाउस का निर्माण रोका गया था। इसके साथ ही शासकीय जमीन पर आरआई सुखबीर रघुवंशी द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराया गया और वहां बनी बिल्डिंग को जेसीबी से तोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *