भास्कर न्यूज | कसडोल कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया गया। ग्राम टेमरी में आरोपी द्वारा टंगिया के लकड़ी के बेठ से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 4 जनवरी की रात्रि ग्राम टेमरी में आरोपी मोतीलाल पारधी द्वारा अपनी पत्नी मृतका मेहतरीन पारधी को लड़ाई झगड़ा कर टंगिया के लकडी के बेठ से मारपीट कर हत्या कर दी गई, जिस पर प्रार्थी राजेश पारधी की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 15/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया गया। कसडोल पुलिस द्वारा तुरंत ग्राम टेमरी पहुंच घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किया गया तथा ग्रामवासियों से भी विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके आधार पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी पति मोतीलाल पारधी को हिरासत में लिया गया। उसने अपराध स्वीकार लिया।


