सेल| ग्राम पंचायत साबर में 6 जनवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया हैं। सकल हिंदू समाज के द्वारा हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज के द्वारा सनातन संस्कृत सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। मुख्य वक्ता शालीन साहू जिला कार्यवाह बलौदाबाजार होंगे।


