कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 60 वर्षीय लक्ष्मी बाई पत्नी भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बुजुर्ग महिला लक्ष्मीबाई ने बताया कि घर में छोटे बेटे और उसकी बहू का बड़े बेटे से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर में बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। उन्होंने बताया इसी दौरान बहू ने मटकी भरने के स्टैंड से मेरे सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ीं।
घटना के बाद परिवार में पोते ने अन्य परिजनों की मदद से तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट आने से एमबीएस हॉस्पिटल लक्ष्मी बाई का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता सहित परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


