घरेलू विवाद में भाई ने की भाई की हत्या:आरोपी कुछ दिन पहले घर आया था; घटना के बाद फरार

बालाघाट के लालबर्रा थाना क्षेत्र के साल्हे गांव में घरेलू विवाद के चलते एक भाई ने अपने दूसरे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मृतक अनिल कोमलकर को अपनी पत्नी और भाई अजेश कोमलकर के बीच संबंध होने का शक था। इसे ही विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है। अनिल और अजेश दोनों नागपुर में मजदूरी करते थे। अनिल कुछ समय पहले घर आ गया था, जबकि अजेश पांच दिन पहले ही गांव लौटा था। मुंह और गले पर किए वार शनिवार देर रात जब अजेश भोजन कर रहा था, तभी अनिल ने किसी बात को लेकर उसे डांटना शुरू कर दिया। इस पर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अजेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अनिल के मुंह और गले पर दो से तीन वार कर दिए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनिल अपने पीछे पत्नी और 10 और 7 वर्ष के दो छोटे बेटे छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही लालबर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए लालबर्रा अस्पताल भेजा और फरार आरोपी अजेश की तलाश शुरू की। आरोपी की खोज में पुलिस एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि विवाद में भाई ने भाई की हत्या की है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी अजेश को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *