रातू| थाना क्षेत्र की कमडे रातू निवासी मनीपा देवी पति जगरनाथ लोहरा के बंद घर से अज्ञात चोरो ने 80,000 की नकदी व जेवरात की चोरी कर ली। इस संबंध में पीडिता मनीषा देवी ने गुरूवार को रातू थाना में सनहा दर्ज कराई है। थाना में दी गई सनहा के अनुसार मनीषा देवी तीन जुन को बारीडीह बेडो में लगने वाले मेला मे दुकान लगाने गई थी। पांच जुन को घर वापस आने पर पाया कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है।


