भास्कर संवाददाता | बैतूल बैतूल बाजार पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले फरार आरोपी राजू पंद्राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि खंडारा गांव में राजू पंद्राम ने घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। टीम मौके पर पहुंची और पटवारी की मौजूदगी में जांच की तो 15 गांजे के पौधे मिले थे। सभी पौधों को उखाड़कर वजन नापकर 11 किलो 856 ग्राम पाया था, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद उसे 9 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना, उनि संतोष सिंह नागवे, प्रआर प्रहलाद उइके, अशोक झरबड़े, कमल चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


