घर के बाहर आकर महिला से की मारपीट, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर | थाना जंडियाला पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में 3 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सरदूल सिंह, सिमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी डोगरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी गांव तलवंडी डोगरा ने बताया कि 23 अगस्त रात 9 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। पत्नी बलजीत कौर घर का गेट खोलकर बाहर इंतजार कर रही थी। इतने में आरोपी हमला करने के लिए भागे आए। आरोपियों उसकी पत्नी को मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *