फाजिल्का में व्यक्ति को सांप ने काटा:अस्पताल में भर्ती, बाढ़ पीड़ितों की मदद करते वक्त डसा

फाजिल्का में आज यानी शुक्रवार को किसानों की मदद जुटे व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घटना सरहदी इलाके की है, जहां सतलुज के पानी से घिरे गांव रेते वाली भैनी में व्यक्ति को सांप ने काट लिया। मौके पर नांव के जरिए उसे सतलुज के बांध पर लाया गया, जहां से एम्बुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल ने बताया कि उनके पास एक मरीज को लाया गया है, जिसे सांप ने काटा है। अस्पताल पहुंचते ही उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन बेहोशी की हालत में पड़े उक्त मरीज को 24 घंटे इलाज के बाद सही जानकारी दी जा सकेगी। वही अस्पताल में फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना भी पहुंचे, जिन्होंने मरीज के पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। विधायक ने कहा कि वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि सतलुज बांध के पास सड़कें छोटी है। इसलिए वाहन न लाए जाए। क्योंकि एम्बुलेंस को आने-जाने में रुकावट आती है। अगर कोई भी ऐसी स्थिति सामने आती है। तो तुरंत एम्बुलेंस के जरिए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *