फाजिल्का में बाढ़ के बीच नाव को लगाया ताला:दो गांव के लोगों में विवाद, चप्पू छीनने का लगाया आरोप

फाजिल्का में आज यानी शुक्रवार को नाव को लेकर दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। सतलुज के उस पार गांव राम सिंह वाली भैणी में नाव को लेकर एक गांव पर नाव के चप्पू छीनने का आरोप है। तो दूसरे गांव पर नाव को ताला लगाने का इल्जाम है। उनका कहना है कि नाव को ताला लगा दिया गया है और उन्हें नाव पर सवार होने नहीं दिया जा रहा। जानकारी देते हुए राम सिंह वाली भैनी के रहने वाले राज सिंह ने बताया कि उनके गांवों को एक नाव दी गई। उन्होंने बताया कि गांव महात्म नगर उर्फ ढोला भैनी और राम सिंह वाली भैनी दो गांवों को ये नाव दी गई । नाव को आने ले जाने को लेकर विवाद हो गया। राम सिंह भैनी के लोगों का आरोप है कि महात्मा नगर उर्फ ढोला भैनी के लोगों द्वारा उनकी नाव के चप्पू छीन लिए गए हैं। इसके बाद वह जैसे-तैसे जुगाड़ लगाकर नाव चला रहे हैं। इसलिए उन्होंने नाव को ताला लगा दिया है। जबकि उधर गांव महात्मा नगर के लोगों का आरोप है कि उन्हें नाव पर सवार होने नहीं दिया जा रहा। इस नाव का इस्तेमाल गांव राम सिंह वाली भैणी के लोग कर रहे हैं। जबकि उनके द्वारा प्रशासन से अलग नाव की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *