लुधियाना| थाना दुगरी की पुलिस ने पड़ोसी के घर के बाहर खड़े व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले दस हमलावरों को नामजद किया है। पुलिस ने एस.बी.एस. नगर निवासी रिंकू वर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिंकू वर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 मार्च को वह अपने पड़ोसी शमशेर सिंह के घर के बाहर खड़ा था, जहां वह उससे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने आकर उसे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। रिंकू के अनुसार, आरोपियों ने इसके बाद अपने साथियों को बुलाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करण, पिल, शेख समेत सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


