अमृतसर| थाना खलचियां क्षेत्र में तीन दिन पहले रात के समय फायरिंग की घटना सामने आई है। घर के मुख्य गेट के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं, जिनमें कुछ गोलियां पास स्थित गुरुद्वारे की दीवार में जा लगीं। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीड़िता बलजीत कौर निवासी दनियाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 दिसंबर की रात वह अपने बेटे कारजदीप सिंह के साथ कलेर घुमान से घर लौटी थी। जैसे ही वे घर के मुख्य गेट के पास पहुंचे, तभी गांव के ही रविंदर सिंह उर्फ मिट्ठू, महकप्रीत सिंह और गुरसान सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रेड कर रही है। जल्द काबू किया जाएगा।


