घर के लोगों के हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक:सात नकाबपोश घर में घुसे, पिस्टल-तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती

खरोरा में गुरुवार देर रात सात नकाबपोश डकैतों ने परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की। वारदात से पहले डकैतों ने परिवार के कुछ लोगों के हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद सभी कैश और जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार खरोरा थाना क्षेत्र के केवरादीह गांव में बदमाश छत के रास्ते से घर में घुसे थे। दरवाजे पर लगी कुंडी टूटी हुई थी। कुंडी की जगह रस्सी बंधी थी। रस्सी काटकर सभी अंदर आए और घर के मुखिया पर बंदूक तान दी। पैसे और गहने का ठिकाना पूछने के बाद सभी को बंधक बना लिया। पीड़ित किसान राधेलाल ने बताया कि घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे, तभी रात करीब 2.05 बजे 7 आदमी आए। ये नकाबपोश हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी दी। वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो, चुप रहो। चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे, जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका। डकैतों ने सदस्यों के हाथ-पैर भी बांध दिए थे। इसके बाद अलमारी से कैश और जेवर निकालकर एक बैग में रखा और भाग गए। इसके बाद राधेश्याम ने पुलिस को सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *