महापौर मीनल चौबे ने पेश किया बजट:रायपुर में मैकेनाइज्ड पार्किंग, महिलाओं-युवाओं के लिए हॉस्टल; नालंदा की तर्ज पर दो लाइब्रेरी

रायपुर में महापौर मीनल चौबे ने शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया। निगम के सभागार में हुई सामान्य सभा में वित्तीय साल 2025-26 के लिए 1528.73 करोड़ का बजट पेश हुआ। यह 79.45 लाख फायदे का है। बजट में महिलाओं, युवाओं, कारोबारियों, दिव्यांगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है।
आम शहरी को यातायात की दिक्कतों से निजात दिलाने ट्रैफिक सुधार पर भी बड़े काम किए जाएंगे। महापौर ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि ये सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं। हम सालभर में सभी घोषणाओं को पूरा करेंगे। बजट में पार्किंग की दिक्कतों को दूर करने मैकेनाइज्ड पार्किंग तथा ट्रैफिक के वर्तमान हालात को देखते हुए चौराहों पर सुधार के लिए 61 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 22.84 करोड़ में से 500-500 सीटर की दो सेंट्रल लाइब्रेरी की भी घोषणा की गई है। दोनों लाइब्रेरी वर्तमान में चल रही नालंदा परिसर की तर्ज पर ही होंगी। 219 करोड़ से कारोबारियों के लिए इलेक्ट्रानिक मार्केट, क्रिस्टल आर्किड कमर्शियल हब और ट्रेड टॉवर जैसे व्यावसायिक परिसर बनाए । रेस्ट रूम बनाए जाएंगे
15 करोड़ से युवाओं के लिए शहर में यूथ हॉस्टल और महिलाओं के लिए तीन जगह वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए रेस्ट रूम बनेंगे। इसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग की भी सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *